मेरा लक्ष्य -
- यहाँ की कृषि एवं कृषि आधारित उद्योगों एवं व्यवसायों के विकास के लिए संभावनाएँ बनाना।
- स्वास्थ एवं शिक्षा केंद्रों को सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस कर उच्च स्तर की सेवाओं के लिए उपयुक्त बनाना।
- बच्चों एवं युवाओं में शिक्षा के साथ-साथ उनके अंदर निहित प्रतिभाओं के विकास के लिए सुविधाएँ प्राप्त कराना ताकि वे विज्ञान, कला एवं खेल की दुनियाँ में भी अपना भविष्य बना सकें।
- क्षेत्र के सभी गाँवों में सड़क, शुद्ध पेयजल, बिजली एवं प्राईमरी स्कूल जैसी बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराना।
- प्रत्येक पंचायत में कम से कम एक अच्छा स्वास्थ केंद्र, एक उच्चविद्यालय, एवं एक कृषि-सलाह केंद्र उपलब्धता निश्चित कराना।
- प्रत्येक प्रखंड में कम से कम एक स्नातक-स्तरीय महाविद्यालय की स्थापना कराना।
- युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बिहपुर में एक रोजगारपरक प्रशिक्षण संसथान की स्थापना कराना।
- सभी सरकारी सेवाओं और योजनाओं को किसानों तक सीधे पहुँचाने के लिए भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण बनाना।
- कस्तकारों एवं बुनकरों को सहकारी समितियों से जोड़ना।
- . . गंगा एवं कोशी के किनारों के मजबुत बनाना ताकि बाढ़ ओर कटाव जैसी धटनाओं को रोका जा सके।

